Breaking News

सरकारी जमीन और नाले से कब्जा हटाने की मांग, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन

Spread the love

बदायूं। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के जिलाध्यक्ष सतीश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मालवीय आवास गृह पर प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को संबोधित चार सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अंजनी कुमार राय को सौंपा।

ज्ञापन में नई सराय क्षेत्र में बीएसएनएल कार्यालय के पीछे सरकारी जमीन, आठ फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते और मुख्य नाले पर कथित अवैध कब्जे की जांच कराने की मांग की गई। संगठन का कहना है कि इससे आवागमन और जल निकासी प्रभावित हो सकती है। कार्यकर्ताओं ने जमीन की पैमाइश कराकर रास्ते और नाले को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा नियमानुसार कार्रवाई की मांग की। संगठन ने 9 अक्टूबर से ‘प्रेमा की जमीन’ से कब्जा हटवाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की घोषणा भी की।

संवाददाता गोविंद देवल


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर में अभिभावक सम्मेलन सम्पन्न, कमियों को दूर करने का मिला भरोसा

Spread the love​बदायूँ। चंदौसी मार्ग स्थित द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभिभावक …