Breaking News

पूर्व कैडेट्स ने साझा किए अनुभव, वर्तमान कैडेट्स को दिया सफलता का मंत्र

Spread the love

एनसीसी का ‘लीगेसी टॉक’ कार्यक्रम संपन्न

​बदायूँ। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय, बदायूँ में एनसीसी यूनिट-21 यूपी बटालियन के तत्वावधान में विशेष संवाद सत्र “लीगेसी टॉक : फ्रॉम एसयूओ टू मेंटर” का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस अनूठी पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्व कैडेट्स के अनुभवों, चुनौतियों और उनकी उपलब्धियों के जरिए वर्तमान कैडेट्स को प्रेरित व मार्गदर्शित करना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पूर्व और वर्तमान कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
​कार्यक्रम की मुख्य अतिथि लेफ्टिनेंट डॉ. श्रद्धा गुप्ता रहीं, जबकि अध्यक्षता डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने की। वक्ताओं के रूप में पूर्व सीनियर अंडर ऑफिसर सौरभ कुमार, एसयूओ सोनल राठौड़, यूओ रूपलमान, यूओ अंकित बाबू और यूओ अनन्या मिश्रा ने अपने विचार साझा किए। पूर्व कैडेट्स ने अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना, सेवा-भाव और व्यक्तित्व विकास के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्तमान कैडेट्स को एनसीसी प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
​संवाद सत्र के दौरान वर्तमान कैडेट्स ने पूर्व कैडेट्स से खुलकर चर्चा की। उन्होंने प्रशिक्षण की व्यावहारिक कठिनाइयों, विभिन्न कैंपों की चुनौतियों तथा रक्षा व नागरिक क्षेत्रों में भविष्य के अवसरों के संबंध में मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस संवाद ने कैडेट्स के बीच पीढ़ियों का मजबूत सेतु स्थापित कर उन्हें अधिक अनुशासित, जिम्मेदार व लक्ष्य के प्रति समर्पित बनने की नई ऊर्जा दी।
​“टुगेदर वी बिल्ड अ स्ट्रॉन्गर टुमॉरो” के संकल्प के साथ आयोजित यह सत्र सभी प्रतिभागियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हुआ। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन एसयूओ विधि तोमर द्वारा किया गया।
​इस अवसर पर डॉ. अनिल कुमार, डॉ. राजधन, डॉ. जुनैद आलम, डॉ. संजीव राठौर, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. राशेदा खातून, डॉ. सरिता यादव सहित महाविद्यालय परिवार और बड़ी संख्या में कैडेट्स उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बिसौली की मासिक बैठक

Spread the loveबिसौली। समाजवादी पार्टी विधानसभा क्षेत्र बिसौली की मासिक बैठक पिदारा रोड स्थित हॉल …