Breaking News

नेता जी देश में किसान, छात्र, मजदूर व हर वर्ग के नेता थे।

Spread the love

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने नेता जी (मुलायम सिंह यादव) को याद किया।

नेता जी हमारे आदर्श थे – पूर्व मंत्री आबिद रज़ा।

नेता जी के बताए हुए रास्ते पर चलकर सियासत में कामयाबी हासिल की जा सकती हैं – आबिद रज़ा।

आज पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव जी की चौथी पुण्यतिथि के मौके पर नेता जी के चित्र पर फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।

आबिद रज़ा ने कहा नेता जी देश में किसान, छात्र, मजदूर, अल्पसंख्यक समेत सभी वर्गों के नेता थे तथा आबिद रज़ा ने कहा नेता जी सियासत में हमारे आदर्श थे। नेता जी के बताए रास्ते पर चलकर जनता के दिलों में जगह बनाई जा सकती है तथा सियासत में कामयाबी हासिल की जा सकती है। नेताजी ने अपना जीवन समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय और आम जनता के हितों के लिए समर्पित किया। पूर्व मंत्री ने कहा कि नेता जी ने अपनी जिंदगी में संघर्ष के साथ सियासत में कामयाबी हासिल की थी। वह संघर्षशील होने के साथ-साथ राजनीतिक दांव पेंच में माहिर थे।

कार्यकर्ताओं ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की सरकार बनाने का संकल्प लिया। अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लक्ष्य रखा। पूर्व मंत्री ने बताया कि अखिलेश यादव नेताजी के रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और पीडीए की भागीदारी बढ़ा रहे हैं।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बदायूं में दुकानों में चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के पांच आरोपी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। कोतवाली पुलिस ने दुकानों में चोरी की घटनाओं के मामले में पांच …