एडीएम महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्व-गणना में जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
बदायूं। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए नामित फील्ड ट्रेनर्स के दो बैचों का प्रशिक्षण शनिवार को पूरा हुआ। आठ अक्टूबर से शुरू हुए प्रशिक्षण में फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की प्रक्रिया और निर्धारित प्रश्नों की जानकारी दी गई।
समापन अवसर पर जिला जनगणना अधिकारी एवं एडीएम (वित्त एवं राजस्व) महेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने स्व-गणना में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आमजन को जनगणना के प्रति जागरूक करना और प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देना जरूरी है।
उन्होंने फील्ड ट्रेनर्स को चार्ज स्तर पर आगामी प्रशिक्षण प्रभावी ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए, ताकि जनगणना के द्वितीय चरण का संचालन सुचारु रूप से किया जा सके।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat