हरकी पौड़ी पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान कर किया पितरों का तर्पण
हरिद्वार। सर्वपितृ अमावस्या के अवसर पर शनिवार, 10 अक्टूबर को हरकी पौड़ी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने गंगा में स्नान कर धार्मिक अनुष्ठान किए और अपने पितरों के प्रति श्रद्धा व्यक्त की।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सर्वपितृ अमावस्या पर पितरों का तर्पण और श्राद्ध करने का विशेष महत्व है। इस दिन लोग अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पूजा-अर्चना और तर्पण करते हैं।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat