बदायूं। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. ह्रदेश कठेरिया ने शनिवार को थाना फैजगंज बेहटा और बिसौली के विवेचकों के साथ अर्दली रूम कर लंबित विवेचनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रत्येक विवेचक से मामलों की प्रगति की जानकारी लेकर समयबद्ध, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
एएसपी ग्रामीण ने साक्ष्य संकलन, गवाहों के बयान और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया समय से पूरी करने तथा अनावश्यक देरी से बचने को कहा।
इसके बाद उन्होंने क्षेत्राधिकारी बिसौली और थाना प्रभारी बिसौली सहित पुलिस बल के साथ क्षेत्र में पैदल गश्त की। यह गश्त कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।
संवाददाता गोविंद देवल
Budaun Amarprabhat