Breaking News

सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर किए श्रद्धा सुमन अर्पित

Spread the love

बदायूँ। कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी निधि श्रीवास्तव ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस विशाल व्यक्तित्व के स्वामी थे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन व जिलाधिकारी वित्त अधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किये।
  जिलाधिकारी ने कहा कि महात्मा गांधी को राष्ट्रपिता की उपाधि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने ही दी थी। उन्होंने कहा कि नेताजी का पूरा जीवन देश को समर्पित रहा। डीएम ने कहा कि जब वह प्रतियोगितात्मक परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी तब उन्हें नेताजी की जीवनी पढ़ने का सुअवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन एक प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने नेताजी के बताए मार्ग पर चलने व उनके सपनो का भारत बनाने का आवाहन किया।
कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार व अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा ने भी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। उन्होंने भी नेताजी को महान व्यक्तित्व का स्वामी बताया। उन्होंने कहा कि देशवासियों विशेष कर युवाओं के लिए नेताजी हमेशा एक प्रेरणा स्रोत रहेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन अरुण कुमार, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व वैभव शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!