बदायूं। स्काउट भवन प्रशिक्षण केंद्र पर 76 वें गणतंत्र दिवस पर स्काउट संस्था के प्रादेशिक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिला मुख्यायुक्त एडवोकेट महेश चंद्र सक्सेना और इंडियन स्काउट गाइड फैलोशिप के अध्यक्ष एसके गुप्ता ने संयुक्त रूप से राष्ट्र ध्वज फहराया।
स्काउट भवन आयोजित भाषण प्रतियोगिता में शीतल प्रथम, अंशिका द्वितीय, स्मृति पंथ तृतीय रहीं। छात्रों में वशिष्ठ पाल प्रथम, राहुल द्वितीय, योगेश तृतीय रहे। स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्काउट संस्था की ओर से सम्मानित किया गया। नोडल अधिकारी गुल नवाज आलम रहे। एडवोकेट अनुराग शर्मा और शिक्षक शिक्षिकाओं ने प्रोजेक्टर पर स्काउट संस्था द्वारा की गई विभिन्न सेवाओं की झलकियां देखीं और स्काउट गाइड के सेवा कार्यों की सराहना की। भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त एम सिंह राठौर और वायु सेना से सेवानिवृत्त सर्वेश सुचान प्रतियोगिता के निर्णायक रहे। संचालन डीओसी मोहम्मद असरार ने किया। इस मौके पर जिला स्काउट कमिश्नर अजय पाल सिंह, प्रधानाचार्य अब्दुल सुबूर खां, पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा, डीटीसी पूर्वी सक्सेना, नेहा, निखिल चौहान, अनुपम सक्सेना, इंदू, बोधेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
Check Also
PET परीक्षा के चलते 30 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में अवकाश
Spread the loveबदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 के आयोजन के मद्देनजर 30 अक्टूबर को जनपद …
Budaun Amarprabhat