Breaking News

कासगंज स्टेशन पर प्रस्तावित रेल ब्लॉक निरस्त, ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय पर चलेंगी

Spread the love

कासगंज स्टेशन पर प्रस्तावित रेल ब्लॉक निरस्त, ट्रेनें पूर्व निर्धारित समय पर चलेंगी

बदायूं। कासगंज रेलवे स्टेशन पर पैदल उपरिगामी पुल (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग कार्य के लिए 29 अक्टूबर, 1 नवंबर और 4 नवंबर को प्रस्तावित रेल ब्लॉक निरस्त कर दिया गया है।

पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल की ओर से 28 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अपरिहार्य कारणों से यह निर्णय लिया गया है। इन तिथियों पर संबंधित रेलगाड़ियों का संचालन पूर्व निर्धारित समय के अनुसार किया जाएगा।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निजी क्लिनिक को किया सील

Spread the loveआसफपुर क्षेत्र के द्वंदपुर गांव में की गई कार्रवाई, संचालक मौके पर नहीं …