Breaking News

खितौरा में धूमधाम से निकली भगवान श्रीराम की बारात, काली अखाड़ा बना आकर्षण का केंद्र

Spread the love

देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, भक्तिमय धुनों से गूंजा कस्बा

खितौरा (बदायूं)। उघैती थाना क्षेत्र के कस्बा खितौरा में भगवान श्रीराम की बारात धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। बारात में शामिल देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियां और काली अखाड़े के कलाकारों के शानदार प्रदर्शन ने लोगों का मन मोह लिया। शोभायात्रा के दौरान कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

भगवान श्रीराम की बारात का शुभारंभ होने से पहले बाजार मालिक एवं समाजसेवी ठाकुर प्रदीप कुमार सिंह ने भगवान श्रीराम की आरती उतारी और तिलक कर बारात की अगवानी की। इसके बाद विधिवत रूप से शोभायात्रा रवाना हुई। बारात में शामिल श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ आगे बढ़ते रहे। रास्ते में लोगों ने झांकियों के दर्शन किए और धार्मिक आयोजन का आनंद लिया।

शोभायात्रा राम बारात स्थल से शुरू होकर भारद्वाज मार्केट, सहसवान-बिसौली रोड, महलेली रोड, होली चौक, डाकखाना रोड, रियोनाई रोड तथा प्राचीन देवी मंदिर से होते हुए मेला ग्राउंड पहुंचकर संपन्न हुई। बारात के स्वागत और झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ लगी रही।

बारात में भगवान श्रीराम और माता सीता, राधा-कृष्ण, मां दुर्गा, भारत माता के रथ, भगवान गणेश तथा भगवान शिव-पार्वती सहित दर्जनों देवी-देवताओं की मनमोहक झांकियां शामिल रहीं। रंग-बिरंगे परिधानों और आकर्षक सजावट से सजी झांकियां लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी रहीं। वहीं, काली अखाड़े के कलाकारों ने अपनी कला और करतबों का प्रदर्शन कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। बैंड-बाजों की भक्तिमय धुनों से वातावरण गूंजता रहा और श्रद्धालु धार्मिक उत्साह में सराबोर नजर आए।

शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उघैती थानाध्यक्ष उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखी।

इस मौके पर मेला कमेटी अध्यक्ष रूपकिशोर गुप्ता, महाराज सिंह, तिलक सिंह, किशोरी पाल, योगेश गिरि, सुनील राणा, बलराम पाठक, केंद्रपाल सोलंकी, रविशंकर भारद्वाज, अमन कुमार सिंह, नरेंद्र भारद्वाज, नितिन कुमार, वंश गुप्ता, शेखर सिंघानिया, मयंक गुप्ता, प्रियांशु भारद्वाज, पुष्पराज, पान सिंह और रजनेश गिरि सहित मेला कमेटी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

हाशमी पब्लिक स्कूल में लगा निशुल्क होम्योपैथिक शिविर, 66 मरीजों की जांच कर बांटी गईं दवाएं

Spread the loveफैजगंज बेहटा। जनपद बदायूँ में जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. रूबी वर्मा के निर्देशन …