जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक में समय से निस्तारण के निर्देश
बदायूँ: । मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की में जिला उद्योग बंधु की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में उद्यमियों की समस्याओं, शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत ऋण पत्रावलियों की स्थिति तथा औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।
मुख्य विकास अधिकारी ने ऋण पत्रावलियों को दो सप्ताह में समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी भी ऋण पत्रावली को आवेदक को कारण बताए बिना अस्वीकृत न किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई पत्रावली अस्वीकृत की जाती है तो उसके पीछे का स्पष्ट एवं उचित कारण दर्ज होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य को गंभीरता से परीक्षण करते हुए नियमानुसार शीघ्र समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि समस्याओं को समय से निस्तारण करने के साथ साथ सड़कों पर गड्ढे एवं गंदगी पर विशेष ध्यान देने सहित अन्य समस्याओं को लगन और मेहनत से कार्य करने के साथ समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
बैठक में इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग बन्धु सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Budaun Amarprabhat