उझानी। छतुईया रेलवे फाटक स्थित नाग बाबा मंदिर पर अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ हुआ। यज्ञ भगवान को लोकमंगल की कामना से विशेष आहुतियां समर्पित की गई। भव्य आरती के बाद विशाल भंडारा हुआ।
गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम के मर्यादित जीवन से प्रेरणा लें। श्रेष्ठ संस्कार अर्जित कर आज्ञाकारी बनें। मंदिर महंत पटेश्वर महाराज ने शक्ति कलश और दीप का पूजन किया।
श्री रामचरितमानस पाठ के बाद यज्ञ का आयोजन किया गया। गणमान्य नागरिकों, साधु संतों ने लोककल्याणार्थ यज्ञ भगवान को गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां समर्पित कीं। देव कन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा देकर विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। दर्जनों गांवों के श्रद्धालुओं और साधु संतों ने विशाल भंडारी का आनंद लिया। इस मौके पर सुधांशु सक्सेना, आकाश, अनमोल, हिमांशु, लवकुश, रूप किशोर, कल्लू, विशाल, प्रियांशु, टिंकू, राजकुमार, अजीत, शैलेश, अजय, विजय, प्रवेश, मोनू, नैतिक आदि मौजूद रहे।
Check Also
महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी
Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …
Budaun Amarprabhat