Breaking News

पॉक्सो एक्ट के आरोपी समेत दो वांछित गिरफ्तार, शांति भंग में 18 अन्य पकड़े

Spread the love

बदायूं। अपराध नियंत्रण और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को जनपद पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों समेत शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में 18 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।

फैजगंज बेहटा पुलिस ने बीएनएस और पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित भजन लाल निवासी ग्राम गंगोली को जंगल से गिरफ्तार किया। वहीं उझानी पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित दीपक कुमार गुप्ता निवासी हलवाई चौक, मोहल्ला नझियाई को पकड़ा।

इसके अलावा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अलापुर पुलिस ने 10, बिसौली पुलिस ने पांच और कादरचौक पुलिस ने तीन लोगों को निरोधात्मक कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

जंगल में पेड़ से लटका मिला 40 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

Spread the loveबदायूं। थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव फरीदपुर साहनी के पास जंगल में रविवार …