Breaking News

29 मार्च को द्वितीय भारतीय नव वर्ष मेले का आयोजन बदायूं क्लब में

Spread the love

नव वर्ष मेले में रहेगी भारतीय संस्कृति की धूम, विभिन्न प्रतियोगिताओं सहित मनोरंजन के भरपूर कार्यक्रम आयोजित होंगे

बदायूं। भारतीय नव वर्ष मेला समिति बदायूं के द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी एकदिवसीय भारतीय नव वर्ष मेले का आयोजन नव सम्पतसर चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2082 की पूर्व संध्या के अवसर पर 29 मार्च को दोपहर 03 बजे से बदायूं क्लब प्रांगण में भव्य रूप से आयोजित किया जायेगा। नव वर्ष मेला आयोजित करने हेतु समीक्षा बैठक बदायूं क्लब में संपन्न हुई।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक विशाल जी ने कहा नव वर्ष भारतीय संस्कृति का परिचायक है। इस नए वर्ष की शुरुआत में नागरिक कर्तव्यों, आत्मनिर्भरता और सामाजिक सद्भाव के प्रति अपनी प्रतिज्ञा को दोहराते हुए भारत के अद्वितीय मूल्यों को प्रतिबिंबित करने वाले एक मजबूत भविष्य के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हों। हमारी नई पीढ़ी इस दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें, आत्मसात करे तथा राष्ट्र को सर्वोपरि रखने के संकल्प के साथ लोकतांत्रिक मूल्यों का निर्वहन करने का आवाह्न किया।
मेला समिति के अध्यक्ष नीरज रस्तोगी ने बताया नव वर्ष मेले में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, स्कूली बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे चित्र में रंग भरो, सामूहिक नृत्य, रंगोली, बाल रूप सजा प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। मेले में विभिन्न स्वनिर्मित वस्तुओं सहित विभिन्न निजी स्टॉल लगेंगे, मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के झूले एवं खान-पान के स्टाल भी लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में रात्रि में चिराग इंटरनेशनल आर्ट ग्रुप के कलाकारों द्वारा भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन भी होगा। मेले में आने वाले जन सामान्य के लिए लकी ड्रा भी रखा गया है जिसमें विभिन्न पुरस्कार रखे गए हैं। समस्त कार्यक्रम भारतीय संस्कृति को समर्पित एवं ओत प्रोत होंगे।
इस अवसर पर सुनील गुप्ता, दीपमाला गोयल, सुबोध गोयल, डॉ. अक्षत अशेष, जगजीवन राम, रविन्द्र मोहन सक्सेना, आशीष शाक्य, मुनीश अग्रवाल, पंकज शर्मा, दीपक गुप्ता, रचना शंखधार, सीमा राठौर, मयंक प्रताप, अजय मथुरिया, आदित्य श्रोत्रिय, नरेश चंद्र शंखधार, रचित बंसल, मुकेश वर्मा, अभिनव सहित अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी

Spread the love*महिला कल्याण विभाग बदायूँ द्वारा जनपद 1684 बालक/बालिका को चाइल्ड लाइन ने दी …

error: Content is protected !!