Breaking News

बिल्सी विधायक ने लाभार्थियों को दिए स्वीकृति पत्र व चेक, बुजुर्गों को किया सम्मानित

Spread the love

बदायूँ। बिल्सी विधायक माननीय हरीश शाक्य ने बदायूं क्लब बदायूं में आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को चेक वितरित किए वहीं उन्होंने बुजुर्गों को शॉल ओढाकर व सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को ध्यान में रखकर उनके कल्याण के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने परिसर में लगाए गए विभिन्न विभागीय स्टालों का अवलोकन कर उसे सराहा।
प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर बदायूं क्लब बदायूं में आयोजित तीन दिवसीय मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि बिल्सी विधायक मा0 हरीश शाक्य ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार विभिन्न कल्याणकारी व लाभार्थीपरक योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि हर वर्ग को ध्यान में रखकर कार्य किया जा रहा है व उन्हें लाभान्वित भी किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि केंद्र में मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में व प्रदेश में मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में अनेकों जनकल्याणकारी व विकासपरक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश प्रगति पथ पर अग्रसर है व विभिन्न केंद्र सरकार की योजनाओं में अग्रणी है। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी पूरे मनोयोग से शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें।
  इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई तथा योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारी, विभिन्न विभागीय अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।


Spread the love

About budaunamarprabhat.com

Check Also

एनआरएलएम के तहत 28 महिलाओं को दिया गया प्रशिक्षण ग्राम संगठन की कार्यप्रणाली और वित्तीय प्रबंधन की दी जानकारी

Spread the loveआसफपुर। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तहत विकास खंड अंबियापुर में वीओ …