Breaking News

युवा राष्ट्रीय लोक दल युवा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Spread the love

युवा राष्ट्रीय लोक दल युवा के प्रदेश अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

उघैती(बदायूं)उघैती थाना क्षेत्र के गांव धर्मपुर में युवा राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के प्रदेश अध्यक्ष अभिनय चौधरी का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं और जाट समाज के लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाईं।अभिनय चौधरी ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम राजनीतिक नहीं है। वे प्रदेश भर में भ्रमण कर संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं से मिलने निकले हैं। उन्होंने कहा कि युवा सोच ही देश की राजनीति और भविष्य तय करती है। क्षेत्र के युवाओं से मिलना उनके लिए सौभाग्य की बात है।चौधरी ने कहा कि यह उनका परिवार है और चौधरी चरण सिंह की विचारधारा वाले लोग हैं। सभी मिलकर जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत कर रहे हैं।कार्यक्रम में जाट महासभा के जिला अध्यक्ष राजाराम आर्य, महासचिव महिपाल सिंह उपस्थित थे। भारतीय किसान यूनियन असली राजनीतिक के युवा जिला अध्यक्ष ऋषभ चौधरी भी मौजूद रहे। इसके अलावा अमित चौधरी, अरुण खोखर, अंकित चौधरी, रूपेंद्र चौधरी, आशु चौधरी, शोभी चौधरी और धीरेंद्र पाल सिंह समेत कई लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस आज: मानवता की सबसे बड़ी छलांग से भविष्य के चंद्र अभियानों तक का सफर

Spread the loveलखनऊ -,हर वर्ष 20 जुलाई को अंतर्राष्ट्रीय चंद्र दिवस (इंटरनेशनल मून डे) मनाया …

error: Content is protected !!