लखनऊ। पूरे प्रदेश में पिछले दो दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। आज भी कई इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा इस बाबत ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लगातार प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है जिस कारण बढ़ते तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बारिश, आंधी व तूफान की संभावनाओं को देखते हुए किसानों के माथे पर चिंता की पेशानी नजर आने लगी है। इसका प्रमुख कारण अभी खेतों में गेहूं का कटान चल रहा है और यदि ऐसे समय में बारिश, आंधी आ जाती है तो किसानों की मेहनत पर पानी फिर जाएगा और उसे काफी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
Check Also
डोडा छिलका मामले में अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि की सजा
Spread the loveबदायूं। विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट सुरेंद्र पाल सिंह की अदालत ने डोडा छिलका …
Budaun Amarprabhat