Breaking News

समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड की ओर से सपा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Spread the love

बिसौली। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा लोगों की निर्मम हत्या करने की विरोध में गुरुवार को समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड की ओर से सपा के कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव सोमेश प्रताप ने आतंकियों को उन्हीं की भाषा में जवाब देने की मांग उठाई। सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता विनोद यादव ने कहा कि पहलगाम में आतंकी घटना झकझोर देने वाली है। एड. विवेक यादव ने कहा कि पहलगाम में पर्यटकों की जो हत्या की गई है वह इंसानियत की हत्या है। जिसकी समाजवादी पार्टी कड़ी निंदा करती है।कैंडल मार्च नगर के तिरंगा चौक से शुरू होकर नगर पालिका स्थित शहीद पार्क तक निकाला गया। कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए वही आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर सोमेश प्रताप, विनोद यादव, एड. विवेक यादव, एड. राजीव यादव, दुष्यंत यादव, मुनीष यादव, माधव वार्ष्णेय, रोहिताश मीणा, अंशुल यादव, रजत यादव, फैज़ान मंसूरी, शिवम यादव, नवीन कुमार सिंह, सतीश यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह के 6 शातिर दबोचे, ब्रेजा कार, 250 लीटर ट्रांसफार्मर तेल व तमंचा बरामद

Spread the loveबदायूँ। अपराध व अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के …