Breaking News

भारतीय भागीदारी आन्दोलन निकालेगा सम्राट अशोक की शोभायात्रा

Spread the love

भारतीय भागीदारी आन्दोलन निकालेगा सम्राट अशोक की शोभायात्रा

बिल्सी। नगर में सम्राट अशोक नगर में डॉ चेतराम मौर्य के आवास पर भारतीय भागीदारी आन्दोलन के नेतृत्व में एक सामूहिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर शाक्य ने कहा कि आने वाली 29 अप्रैल को सम्राट अशोक महान जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी।शोभायात्रा मुख्य रूप से सम्राट अशोक महान चौक अंबियापुर चौराहे से शुभारंभ होगी। उसके उपरांत शोभायात्रा बिसौली से बजीरगंज पुनः बिल्सी होते हुए सम्राट अशोक महान परिवर्तन चौक एआरटीओ चौराहे बदायूं पर समापन होगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राजेश राजहंस, डॉ मुकेश चन्द्र मौर्य, चन्द्र शेखर उर्फ टिंकू शाक्य, राजाराम शाक्य, बबलू शाक्य, यादराम शाक्य, ब्रजेश कुमार, केशव शाक्य आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सिलहरी मेले के दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, उत्साह के साथ हुआ समापन

Spread the love​बदायूँ। सिलहरी मेले के दूसरे दिन आयोजित दंगल में पहलवानों ने अपने दांव-पेंच …