Breaking News

ग्राम कुतरई में हुई बलवे की घटना से सम्बन्धित 06 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार

Spread the love

*“थाना अलापुर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम कुतरई में हुई बलवे की घटना से सम्बन्धित 06 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार”*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बदायूँ डा0 बृजेश कुमार सिंह के आदेशानुसार जनपद मे अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमित किशोर श्रीवास्तव एवं क्षेत्राधिकारी दातागंज श्री के0के0 तिवारी व थानाध्यक्ष अलापुर श्री उदयवीर सिंह के पर्यवेक्षण में थाना अलापुर पुलिस द्वारा ग्राम कुतरई में दो समुदाय के बीच हुई बलवे की घटना में संलिप्त 06 अभियुक्तगण को घटना में प्रयुक्त लाठी व डन्डो के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर विधिक कार्यवाही की गई।

*घटना का संक्षिप्त विवरण -*
दिनाँक 28.04.2025 को अंकित पुत्र राम सिंह कश्यप निवासी ग्राम सिमरिया थाना अलापुर जनपद बदायूँ अपने परिवार के साथ मुंडन कराकर ट्रैक्टर ट्राली से अपने गाँव सिमरिया वापस लौट रहे थे कि समय सायं 06.30 बजे ग्राम कुतरई चौराहा निकट सरकारी कुंआ ग्राम कुतरई में कुछ मुस्लिम समुदाय के व्यक्तियों द्वारा ट्रेक्टर को साइड न देने को लेकर विवाद व मारपीट हो गई जिसमें हिन्दु समुदाय के कुछ लोग घायल हो गये। वादी अंकित पुत्र रामसिंह नि0 ग्राम सिमरिया थाना अलापुर, बदायूँ की लिखित तहरीर के आधार पर दिनाँक 29.04.2025 को थाना अलापुर पर मु0अ0सं0 155/2025 धारा 191(2)/190/115(2)/74/310(2)/351(2)/126(2)/118(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया था।आज दिनांक 29.04.2025 को थाना अलापुर पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कार्यावाही करते हुए उपरोक्त घटना से संबंधित 06 अभियुक्तगण 1. सुल्तान पुत्र जुम्मन उम्र करीब 45 वर्ष 2. तौहीद पुत्र नूर मोहम्मद उम्र करीब 33 वर्ष 3. इस्तखार पुत्र निसार उम्र करीब 34 वर्ष 4. यासीन पुत्र नूर मौहम्मद उम्र करीब 26 वर्ष 5. शानू पुत्र शहंशाह उम्र करीब 19 वर्ष 6. बिलाल पुत्र शंहशाह उम्र करीब 23 वर्ष नि0गण ग्राम कुतरई थाना अलापुर बदायूँ से समय करीब 14.20 बजे गिरफ्तार किया गया तथा अभियुकतगण की निशांदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी व डन्डों को बरामद किया गया।

*नाम पता अभियुक्तगण –*
1. सुल्तान पुत्र जुम्मन निवासी ग्राम कुतरई थाना अलापुर बदायूँ
2. तौहीद पुत्र नूर मोहम्मद निवासी ग्राम कुतरई थाना अलापुर बदायूँ
3. इस्तखार पुत्र निसार निवासी ग्राम कुतरई थाना अलापुर बदायूँ
4. यासीन पुत्र नूर मौहम्मद निवासी ग्राम कुतरई थाना अलापुर बदायूँ
5. शानू पुत्र शहंशाह निवासी ग्राम कुतरई थाना अलापुर बदायूँ
6. बिलाल पुत्र शंहशाह निवासी ग्राम कुतरई थाना अलापुर बदायूँ

*बरामदगी –*
04 अदद लाठी व डन्डे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग रहा ट्रक पुलिस ने पकड़ा, चालक गिरफ्तार

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल बदायूं। बहेड़ी मोड़ पर तीन लोगों को टक्कर मारकर भाग …

error: Content is protected !!