Breaking News

सिलेंडर में लगी आग होमगार्ड के प्लाटून कमांडर समेत चार झुलसे

Spread the love

सिलेंडर में लगी आग होमगार्ड के प्लाटून कमांडर समेत चार झुलसे

बिल्सी। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से होमगार्ड के प्लाटून कमांडर समेत चार लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह आग पर काबू पाया। झुलते हुए लोगों को उपचार के लिए नगर के एक निजी अस्पताल लाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। यह हादसा कोतवाली क्षेत्र के गांव गुधनी में शनिवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुआ। होमगार्ड में प्लाटून कमांडर के पद पर तैनात धर्म सिंह की पुत्रवधू वर्षा पत्नी विनोद रसोई घर में गैस सिलेंडर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान पाइप से गैस लीक हो जाने से सिलेंडर में आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। घर में मौजूद सभी लोग आग बुझाने में जुट गए। आग के भीषण होने से धर्म सिंह, उनकी पत्नी शकुंतला, बेटी उषा तथा पुत्रवधू वर्षा झुलस गए। घटना के बाद घर में चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर आवाज के तमाम लोग दौड़ पड़े किसी तरह लोगों ने आग पर काबू पाया। इस बीच काफी देर तक अफरा-तफ्री का माहौल बना रहा। सभी झुलते हुए लोगों को नगर के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लाइसेंस चल रही मीट की दुकानें कराईं बंद

Spread the loveचन्दौसी (संभल)। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रवर्तन दल ने आज …

error: Content is protected !!