Breaking News

तहसीलदार ने पीएलवी सपना को किया सम्मानित

Spread the love

तहसीलदार ने पीएलवी सपना को किया सम्मानित

बिल्सी। तहसील विविक सेवा समिति के तत्वावधान में विगत डेढ़ वर्ष से परा विधिक स्वयंसेवक (पीएलवी) के पद कार्यरत होकर क्षेत्र में विधिक सेवाओं का कार्य कर रही सपना पुत्री चरन सिंह निवासी बसन्त नगर को शनिवार को तहसीलदार रविंद्र प्रताप सिंह ने उन्हे प्रशास्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसीलदार ने बताया कि सपना लगातार क्षेत्र में आयोजित होने वाले विधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर क्षेत्र की जनता को विशेष कर छात्राओं को विधिक सेवाओं के प्रति जागरुक करने का काम कर रही है। समय-समय पर वह स्कूल और कालेज में शिविर लगाकर छात्राओं को भी विधिक जानकारी उपलब्ध कराती है। इस मौके पर नायब तहसीलदार बदन सिंह, श्यामवीर सिंह, राहुल कुमार, राकेश कुमार, हरिओम सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर शुरू

Spread the loveसंवाददाता: गोविंद देवल असरासी। कंपोजिट विद्यालय असरासी में त्रिदिवसीय स्काउट–गाइड प्रशिक्षण शिविर का …

error: Content is protected !!