Breaking News

भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा का उझानी ब्राह्मण सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान*

Spread the love

*भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा का उझानी ब्राह्मण सम्मेलन में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान*

श्री ब्राह्मण महासभा उझानी के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भगवान दास पैलेस मे ब्राह्मण सम्मेलन एवं महासभा का आयोजन किया गया।सम्मेलन में
श्री ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष कृपाराम शर्मा एवं श्री ब्राह्मण युवा महासभा के अध्यक्ष अवनीश शर्मा ने अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा को फूलमाला पहनाकर,शाल उड़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर विशेष रूप से सम्मानित किया।ब्राह्मण सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए अखिल भारतीय युवा ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता ब्राह्मण शिरोमणि पं अमन मयंक शर्मा ने कहा कि किसी भी कीमत पर समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा।उन्होंने कहा कि ब्राह्मण भगवान परशुराम के वंशज है स्वाभिमान के साथ समझौता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा नेता डा शैलेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल पाठक,त्रिभुवन शर्मा,अरुण शर्मा,अजय मिश्रा,प्रियांशु शर्मा,विभांशु दत्त,शीलू मिश्रा,गौरव शंखधार सहित हजारों की संख्या मे समाज के लोग उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सीएम योगी से मिले विधायक महेश गुप्ता, पार्क, स्कूल और फायर स्टेशन समेत कई मांगें रखीं

Spread the loveबदायूं शहर में सार्वजनिक पार्क बनाने व ग्रामीण क्षेत्रों में नए राजकीय हाईस्कूल …

error: Content is protected !!