Breaking News

नहाने के दौरान बालक गंगा में डूबा, मृत्यु

Spread the love

नहाने के दौरान बालक गंगा में डूबा, मृत्यु
सहसवान: नहाने के दौरान एक बालक गंगा में डूब गया। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। तहसील प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया।
दुर्घटना सोमवार को तहसील क्षेत्र में गांव बसौलिया के पास गंगा घाट पर हुआ। तहसील क्षेत्र के गांव बसौलिया मजरा टोंटपुर करसरी निवासी बू अली का 11 वर्षीय पुत्र शाकिब सुबह करीब साढ़े 11 बजे हमउम्र बच्चों के साथ गंगा किनारे खेल रहा था। इस दौरान वह नहाने के लिए गंगा में चला गया। पानी गहरा होने के चलते वह गंगा में डूब गया। बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीण एकत्र हुए और बच्चे को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी। सूचना पर हल्का लेखपाल कौशल कुमार, प्रेम सिंह और राजस्व निरीक्षक ब्रजपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। स्वजन ने बालक के शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया और उन्होंने उसका अंतिम संस्कार कर दिया। बालक की मृत्यु से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

14.38 करोड़ की लागत से बनेगा सेतु, विधायक हरीश शाक्य ने किया शिलान्यास

Spread the loveशहजाद नगर-रजला माई मार्ग पर पुल निर्माण से दर्जनों गांवों को मिलेगा लाभ …

error: Content is protected !!