Breaking News

गंगा मैया के रुप में किया महाकाल का भव्य श्रृंगार

Spread the love

गंगा मैया के रुप में किया महाकाल का भव्य श्रृंगार

बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर में सोमवार की रात भोलेनाथ के भक्तों ने महाकाल का मां गंगा मैया के रुप में अदभुत तरीके से श्रृंगार किया। बाबा के दर्शन के लिए यहां देर रात तक भक्तों का तांता लगा रहा। बताते कि बाबा का श्रृंगार प्रत्येक सोमवार बदल-बदल कर स्वरुप में किया जाता है। बाद में यहां बाबा की आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके् कुलदीप वार्ष्णेय, सौरभ बाबू, मुन्ना लाल, उमेश वार्ष्णेय, दिलीप वार्ष्णेय, कुलदीप माथुर, अर्चित आदि भक्तों का विशेष सहयोग रहा। इधर नगर के बंबा चौराहे के निकट स्थित शिव शक्ति भवन मंदिर में भी भक्तों ने महाकाल का भव्य श्रृंगार कर प्रसाद का वितरण किया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डॉ. मदन मोहन लाल ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

Spread the loveराज्य में ‘संगीत नाटक अकादमी’ स्थापित करने का सौंपा प्रस्ताव बदायूँ। संगीत की …

error: Content is protected !!