Breaking News

हायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर बरेली मंडल बरेली नेहा कटियार ने शिविर का निरीक्षण

Spread the love

निस्वार्थ सेवा से होता है, हृदय पवित्र : नेहा कटियार

बदायूं : भारत स्काउट गाइड संस्था के तत्वावधान में गांधी नेत्र चिकित्सालय के मुख्य द्वार पर चल रहे निशुल्क जल सेवा शिविर के पांचवें दिन स्काउट गाइड ने भीषण गर्मी में प्यास से व्याकुल राहगीरों और यात्रियों को शीतल जल पिलाकर उनकी प्यास बुझाई।
सहायक प्रदेशिक संगठन कमिश्नर बरेली मंडल बरेली नेहा कटियार ने शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि निस्वार्थ सेवा से हृदय पवित्र और भावनाएं शुद्ध हो जाती हैं। युवा हमेशा राष्ट्र के लिए समर्पित रहें।
जिला संगठन कमिश्नर मोहम्मद असरार ने कहा कि जल की एक-एक बूंद जीवन दायिनी है।
पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि जल को बर्बाद न करें। धरती पर पीने योग्य जल कम बचा है। जल का सही उपयोग जीवनदान देगा।
स्काउट संस्था के प्रेमपाल सिंह और महीपाल सिंह ने शिविर का निरीक्षण किया। स्काउट गाइड के सेवा कार्यों की सराहना की।
इस मौके पर डीटीसी पूर्वी सक्सेना, शिक्षिका रेनू गुप्ता, रंजीत, रेनू, प्रिया, हिमांशु आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए “पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक” जन संवाद चौपाल’

Spread the loveबिसौली। ​विधानसभा क्षेत्र की समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित पीडीए “पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक” जन …