Breaking News

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत मां और वंदे मातरम् के जयकारे।

Spread the love

तिरंगा यात्रा में गूंजा भारत की सेना का शौर्य, खूब लहराया तिरंगा।

तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत मां और वंदे मातरम् के जयकारे।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर बदायूं में निकली शौर्य तिरंगा यात्रा, हाथों में तिरंगा झंडा लेकर बड़ी संख्या में निकले देशभक्त।

बदायूं :- ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी भारतीय सेना के अदम्य साहस और शौर्य को समर्पित तिरंगा यात्रा पुलिस लाइन मैदान से निकाली गई। तिरंगा यात्रा जैसे-जैसे आगे बड़ी वैसे-वैसे लोग जुड़ते चले गए। तिरंगा यात्रा भामाशाह चौक, इंद्रा चौक, बाबूराम मार्केट, कश्मीरी चौक, परशुराम चौक, बदायूं क्लब होते हुए पुलिस लाइन मैदान पर समापन हुआ।
तिरंगा यात्रा में देशभक्ति का सैलाब उमड़ा, लोगों ने भारतीय सेना के सम्मान में देशभक्ति के नारे लगाए। भारत माता की जय, वंदे मातरम के गगन भेदी नारे लगाए। सामाजिक लोगों ने परशुराम चौक पर फूल बरसाए। हर तरफ उत्सव जैसा नजारा था, हर हाथ में तिरंगा नजर आया हर दिल में भारत माता के प्रति प्रेम साफ दिखाई दिया।
तिरंगा यात्रा में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के कार्यकर्ता, प्रबुद्ध जन, व्यापारी, भूतपूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट, विभिन्न कॉलेज के छात्र, भाजपा के जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा सेना के हमारे वीर जवानों ने जिस साहस, समर्पण और पराक्रम से देश की सुरक्षा के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, वह हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस यात्रा के माध्यम से उनके शौर्य को नमन करते हुए, हमने यह संकल्प लिया कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए हम सदैव कृतसंकल्पित रहेंगे।

प्रभारी मंत्री गुलाब देवी ने कहा तिरंगा यात्रा में सहभागिता कर गर्व की अनुभूति हुई। यह तिरंगा यात्रा आतंकवाद के खिलाफ भारत की जीरो टॉलरेंस नीति और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता को समर्पित थी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक और दृढ़ नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा यह तिरंगा यात्रा हमारा मान अभिमान और सम्मान है। देश की वीर जवानों का हौसला बढाना ही इस तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।

सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कहा तिरंगा यात्रा देश की एकता और अखंडता की वास्तविक पहचान है। सेना के पराक्रम को नमन करते हैं।

बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने कहा आज का भारत, नया भारत है। जो किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

इस मौके पर पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, अशोक भारतीय, शैलेश पाठक, राणा प्रताप सिंह, मनोज मसीह, उमेश राठौर, शारदेंदु पाठक, कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र मोहन शर्मा, बुधपाल सिंह, एमपी राजपूत, सुधीर श्रीवास्तव, नेकपाल कश्यप, धीरज सक्सेना, अक्षत अशेष, रविंद्र मोहन सक्सेना, विजय रत्न फौजी, दिनेश सिंह, केसी शाक्य, अमित पाठक, ओमकृष्ण सागर, वीरेंद्र धींगरा, नवनीत शोटूं, केवी गुप्ता, राजेश गुप्ता, गोपाल शर्मा, अजय मथुरिया, रजनी मिश्रा, मोनिका गंगवार, सीमा चौहान, रानी सिंह, रचना शंखधार, अमिता उपाध्याय, धीरज पटेल, संदीप चौहान, अनुभव उपाध्याय, आशीष शाक्य सहित अन्य उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पदमांचल पर अरिहंत समिति ने पर्यावरण दिवस पर रोपे छायादार पौधे ,लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

Spread the loveबिल्सी(बदायूँ) । बिल्सी बिसौली रोड स्थित श्री 1008 पदम प्रभु दिगम्बर जैन अतिशय …

error: Content is protected !!