Breaking News

युवक पर किया फायर, गोली हाथ में लगी, दो पर हुई रिपोर्ट

Spread the love

युवक पर किया फायर, गोली हाथ में लगी, दो पर हुई रिपोर्ट

बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव उलैया के जंगल में खेत पर सो रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने रंजिशन जान से मारने की नीयत फायरिंग कर दी। जिससे युवक के हाथ में गोली लग गई। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घटना की जांच शुरु कर दी है। क्षेत्र के उलैया निवासी टिंकू सागर पुत्र रामपाल ने पुलिस को बताया वह 17 मई की रात अपने खेत पर सिंचाई करने गया और वह वहीं पर सो गया। इसी दौरान उनका भाई उमेश और पदम सिंह आ गए और उन्होंने जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। जो रिंकू के हाथ में लगा। जिससे वह घायल हो गया। जिसके बाद चीख मच गई। साथ ही दोनों आरोपी वहां से भाग गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा है। क्राइम इंस्पेक्टर बीके मौर्य ने बताया पीड़ित रिंकू की ओर से दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई है।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!