Breaking News

तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ

Spread the love

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मॉडल संकुल स्तरीय संघ का एनवल एक्शन प्लान फेस -2 तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ
आसफपुर – बीते दिन सोमवार को स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी के निर्देशन में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत मॉडल संकुल स्तरीय संघ का एनवल एक्शन प्लान फेस -2 का तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी संदीप कुमार अवस्थी व मुख्य प्रशिक्षिका नीरज द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर किया ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आसफपुर क्षेत्र के लगभग 40 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 19 मई सोमवार से 21 मई 25 तक चलाया जाएगा ।
इस दौरान विकास खंड आसफपुर के बी एम एम अरुण कुमार , महिला प्रतिभागी सायमा खान , नितिशा , नजमा बी आदि प्रतिभाग ले रही हैं ।
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी का ऐपस्क्वाड्ज़ सॉफ्टवेयर और कोडस्क्वाड्ज़ के संग एमओयू

Spread the love टीएमयू के कुलपति प्रो. वीके जैन और डीन एकेडमिक्स प्रो. मंजुला ने …