Breaking News

वृध्दाश्रम को संकट मोचन दरबार ने भेंट किए तीन पंखे

Spread the love

वृध्दाश्रम को संकट मोचन दरबार ने भेंट किए तीन पंखे

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बांस बरौलिया स्थित वृद्धा आश्रम पर सोमवार को नगर के मोहल्ला संख्या चार स्थित संकट मोचन दरबार के प्रधान मंहत पंडित संजय शर्मा ने यहां पहुंच कर बुजुर्गों को फल वितरित कर उनका हालचाल जाना। साथ ही आश्रम में रह रहे बुजुर्गो से आशीर्वाद भी लिया। उन्होनें को गर्मी से राहत देने के लिए तीन पंखे आश्रम को दान में भेंट किए है। इससे बुजुर्गो को काफी राहत मिलेगी। उन्होनें कहा कि बुजुर्गों की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं है। इसलिए सभी लोगों को अपने बुजुर्गों की सेवा करनी चाहिए। इस मौके पर संचालक वेदव्यास शर्मा, कुसुम शर्मा, श्रेया शर्मा, शिव गौड़, भूरे सिंह, पन्नालाल, रामकिशोर शर्मा, बब्लू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के एग्रीकल्चर कॉलेज का जैविक विकल्प ऊर्जा संग एमओयू

Spread the love तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज के स्टुडेंट्स जैविक समाधानों …