Breaking News

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हुई कई प्रतियोगिताएं

Spread the love

अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर हुई कई प्रतियोगिताएं

बिल्सी। माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर नगर के महेश बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को रानी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में छात्राओं दवारा एक रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छात्रा सुहाना, काजल, मुस्कान, गुनगुन और सोनिका भाटी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इसको सफल बनाने में आलोक सक्सेना, मीनाक्षी आदि का विशेष सहयोग रहा। इधर, नगर के एनए इंटर कॉलेज में एक गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि रहे भाजपा नेता विवेक राठी ने कहा कि रानी अहिल्याबाई होल्कर महान समाज सुधारक तथा महिलाओं के उत्थान में काम करने वाली महान शासक थी जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा। छात्रों ने रंगोली भी बनाई। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामवीर सिंह, अमित मिश्रा, राहुल शर्मा, राहुल महेश्वरी आदि मौजूद रहे। वहीं ग्राम समाज इन्टर कालेज बैरमई बुजुर्ग में छात्राओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें रुदायन के पूर्व चेयरमैन अरविंद शर्मा मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य राजीव शर्मा, प्रमोद गोस्वामी, अरविंद सिंह आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बड़े नवाचारों का जन्म भारी बजट से नहीं, बड़े विचारों सेः प्रो. संदीप पोद्दार

Spread the love मुरादाबाद। लिंकन यूनिवर्सिटी कॉलेज, मलेशिया में रिसर्च एंड इन्नोवेशन के डिप्टी वाइस …

error: Content is protected !!