Breaking News

बेहटा पावर हिटर ने बेहटा चैंपियंस को पांच विकेट से हराया

Spread the love

बेहटा पावर हिटर ने बेहटा चैंपियंस को पांच विकेट से हराया

बेहतरीन प्रदर्शन पर संजय मिला मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में आयोजित बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को बेहटा पावर हिटर ने बेहटा चैंपियंस को पांच विकेट से हराकर मैच जीत लिया। यहां सबसे बेहटा पावर हिटर टीम के कप्तान राजीव पुरी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। बेहटा चैंपियंस ने पहले खेलते हुए निर्धारित 12 ओवर में 77 रन बनाकर आल आउट हो गई। इसमें आर्यन ने 11, रिहानं ने 12, अतीक 18 रनो का योगदान दिया। बेहटा चैंपियन की ओर से गेंदबाजी करते हुए राहुल और राजीव पुरी ने तीन-तीन विकेट लिए। इसके बाद 78 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान में उतरी बेहटा पावर हिटर की टीम ने अपने निर्धारित लक्ष्य को पांच विकेट खोकर आसानी से पूरा कर लिया। जिसमें गौरव ने 14, शशांक पुरी ने 13, संजय ने 23 एवं गोपाल ने 13 रन योगदान दिया। बेहटा पावर हिटर की ओर से संजय को 23 रन और तीन विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच के लिए चुना गया। इस मौके पर शुभम पूरी, सुरेंद्र पाठक, प्रेमपाल शाक्य, सुमित गुप्ता, अंकित गोस्वामी, संदीप पुरी, उमाकांत पुरी, राजीव पुरी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल मार्ग बरेली में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Spread the love पर्यावरण संरक्षण से ही विश्व सुरक्षित: सुनील कुमार जल संरक्षण से ही …

error: Content is protected !!