_*जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा मेडिकल कालेज बदायूँ में उपचाराधीन “कछला रोड पर डबल डेकर बस की दुर्घटना में घायल व्यक्तियों” की कुशलता के विषय में जानकारी की गई एवं उचित उपचार हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।*_
आज दिनाँक 20.05.2025 को एक प्राइवेट डबल डेकर बस रजि0 सं0 UP 81 DT 0869 बरेली से जयपुर जा रही थी। थाना उझानी क्षेत्रान्तर्गत कछला रोड पर देहमू के निकट रात्रि करीब 01.00 बजे बस अचानक अनियन्त्रित होकर पलट गई
। बस में करीब 55 यात्री सवार थे जिनमें से घटना में करीब 30 यात्री (महिलायें व बच्चे सहित) घायल हो गये। सभी घायलों को तत्काल एम्बूलेंसो के माध्यम से सीएचसी उझानी एवं मेडिकल कालेज, बदायूँ में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मृत्यु हो गयी तथा अन्य घायल यात्री उपचाराधीन हैं। सभी घायलों के परिजनों को जरिये दूरभाष अवगत करा दिया गया है तथा मृतक के पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है। जिलाधिकारी बदायूँ व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तत्पश्चात मेडिकल कालेज में उपचाराधीन घायल व्यक्तियों की कुशलता के विषय में जानकारी की गई तथा उचित उपचार हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Budaun Amarprabhat