Breaking News

बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Spread the love

बिजली न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

21 मई को आंधी में टूट गए थे मिर्जापुर शोहरा में पोल

सिंचाई की अभाव में सूख रही है फसल

बिल्सी। आंधी में कई खंभों के टूट जाने से तहसील क्षेत्र के गांव मिर्जापुर शोहरा की बिजली आपूर्ति पिछले दस दिनों से पूरी तरह बंद पड़ी हुई है। शुक्रवार को परेशान गांव के लोगों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। गांव के लोगों का आरोप है कि कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत करने के बाद भी बिजली की समस्या को दूर नहीं किया गया है। वहीं सिंचाई के अभाव में खेतों में खड़ी किसानों कि फैसले सूख रही हैं। 21 मई को आई तेज आंधी में गांव मिर्जापुर शोहरा में सरकारी नलकूप संख्या 507 के निकट कई खंभे टूट गए थे उसी दिन से आधे से ज्यादा गांव की बिजली व्यवस्था बंद पड़ी हुई है। गांव के लोग लगातार लाइनों को ठीक कराकर सप्लाई शुरू कराए जाने की मांग कर रहे हैं लेकिन बिजली विभाग बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहा है। इस बात से आक्रोशित गांव के लोगों ने शुक्रवार की सुबह गांव के बीच चौक पर एकत्र होकर बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग जानबूझकर उन्हें परेशान कर रहा है जबकि बिजली न मिलने से उनकी फैसले सूख रही हैं। वहीं गर्मी में छोटे बच्चों का और भी बुराहाल बना हुआ है। यदि जल्द ही सप्लाई को सुचारू नहीं किया गया तो वह व्यापक स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर आजम खा, सलमान, शाहरुख खां, अरशद अली, नाजिर, आफाक हुसैन, शारे अली, विनय कुमार, आकाश बाबू, अरविंद कुमार, भूरी बेगम, अखतरी बेगम, शबीना बेगम, भूपाल सिंह, नाजिर आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टीएमयू के स्टार्टअप लीगल लॉक जर्नल्स को यूपी सरकार देगी 7.50 लाख की मदद

Spread the loveमुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर इन्नोवेशन फाउंडेशन-टीएमआईएफ से संबद्ध लीगल …