Breaking News

बेहटा पॉवर हिटर ने भिलौलिया लाइंस को 10 रनों से हराया

Spread the love

बेहटा पॉवर हिटर ने भिलौलिया लाइंस को 10 रनों से हराया

बेहतरीन प्रदर्शन पर गौरव को दिया मैन ऑफ द मैच

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बेहटा गुंसाई में चल रहे बीजीपीएल-8 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को बेहटा पॉवर हिटर और भिलौलिया लायंस की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें बेहटा पॉवर हिटर ने भिलौलिया लायंस की टीम को 10 रनों से हरा दिया। बेहटा पॉवर हिटर के कप्तान राजीव पुरी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले खेलते हुए उनकी टीम ने निर्धारित 12 ओवर में सात विकेट खोकर 94 रनों का स्कोर बनाया। जिसमें गौरव 21, राहुल 15, गोपाल 16, नीरेश और शंशाक ने आठ-आठ रन बनाए। भिलौलिया लायंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरीसिंह और धीरेंद्र ने दो-दो और नीरज ने तीन विकेट लिए। इसके बाद 95 रनों का लक्ष्य लेकर मैदान पर उतरी भिलौलिया लाइंस के सारे खिलाड़ी 83 रन बनाकर ढेर हो गए। जिसमें समीर ने 38, धीरेंद्र ने चार, विकास ने सात, प्रदीप ने पांच रन का योगदान दिया। बेहटा पॉवर हिटर की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए संजय, राहुल, राजीव और गोपाल ने दो-दो विकेट लिए। इस प्रकार बेहटा पॉवर हिटर टीम को 10 रनों से विजयी घोषित किया गया। टीम की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी गौरव मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस मौके पर शुभम पुरी, शोभित पुरी, राधाकृष्ण गुप्ता, छोटेलाल कश्यप, सोहनलाल मौर्य, सुमित गुप्ता, पुलकित गुप्ता, मोनू गुप्ता, सुभाष चंद्र, कृष्ण कन्हैया, संदीप पुरी, समोद पुरी, विकास, अंकित पंडित आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बिल्सी के मंदिरों में गूंजे जयकारे, श्री हनुमान जी का चोला चढ़ाकर हुई विशेष पूजा-अर्चना

Spread the loveबिल्सी, बदायूं। मंगलवार को नगर के विभिन्न मंदिरों में धार्मिक आस्था का माहौल …

error: Content is protected !!