Breaking News

जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स द्वारा आयोजित दस दिवसीय कैंप का समारोहपूर्वक समापन

Spread the love

बिसौली। जायंट्स ग्रुप ऑफ बिसौली रॉयल्स द्वारा आयोजित दस दिवसीय कैंप का समारोहपूर्वक समापन हो गया। मुख्य अतिथि क्राइम इंस्पेक्टर एम.पी. सिंह ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्राइम इंस्पेक्टर एम.पी. सिंह द्वारा गणपति जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जायंट्स ग्रुप द्वारा आयोजित कैंप का मुख्य उद्देश्य छुट्टियों में बच्चों को “लर्न विद फन” के आधार पर जोश, उमंग और उत्साह के साथ तनाव मुक्त वातावरण में नई – नई चीजे सीखने का मौका मिला। कैंप के दौरान बच्चों को ट्रेंड टीचर्स और मेकअप आर्टिस्ट द्वारा कौशल विकास का महत्व समझाया गया और उन्हें हर विधा जैसे कि वैदिक मैथ, डांस, ढोलक, मेहंदी, आर्ट एंड क्राफ्ट, हेयर स्टाइल, सिलाई कढ़ाई आदि चीजों की बुनियादी जानकारियां दी गई। सर्व प्रथम ग्रुप के सदस्यों ने सभी आगंतुकों का स्वागत, रोली चावल से तिलक करके और उन्हें पटका पहना कर किया। तत्पश्चात सभी बच्चों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत करके सभी का मन मोह लिया। ग्रुप के अध्यक्ष राहुल वार्ष्णेय, यूनिट डायरेक्टर अनुपम वार्ष्णेय, मुनीश वार्ष्णेय, कृष्णा गुप्ता ने उत्कृट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सर्टिफिकेट और पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर नगर पालिका सभासद कृष्णा गुप्ता, ग्रुप के सचिव आदित्य वार्ष्णेय, कोषाध्यक्ष डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय, मुनीश वार्ष्णेय, क्षमा वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय, अंजली वार्ष्णेय, आंचल वार्ष्णेय, रजनी वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय, पिंकी वार्ष्णेय, शिव शंकर लाल, रेशम वती, रेखा वार्ष्णेय, गीता वार्ष्णेय, सीता वार्ष्णेय नीलम वार्ष्णेय, शिखा वार्ष्णेय, मीनू वार्ष्णेय, विवेक वार्ष्णेय, अंजलि वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) ने किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन

Spread the love अमेरिका-भारत टेंडर डील के विरोध में जिला अध्यक्ष ज्ञानपाल सिंह यादव के …

error: Content is protected !!