Breaking News

पीस कमेटी की बैठक शांति व्यवस्था बनाये रखने को आयोजित

Spread the love

ईद उल अजहा /ईद उल जुहा के त्यौहार पर थानाध्यक्ष ने थाना परिसर मे पीस कमेटी की बैठक कर शांति व्यवस्था लागु करने पर शासनादेश का पालन करने के दिए निर्देश

मुजरिया थाना क्षेत्र के सभी ग्रामों में मुस्लिम समुदाय एवं हिंदू समुदाय के लोग आपस में भाईचारा प्रेम भाव के साथ निवास करते चले आ रहे हैं इसी बीच हिंदू समाज एवं मुस्लिम समाज के त्योहार पर सभी मिलजुल करके त्योहारों की खुशियां एक दूसरे को बताते रहते हैं शासन एवं प्रशासन के निर्देशानुसार बकरीद ईद उल अजहा के त्यौहार पर थाना परिसर मे सभी क्षेत्र के जनप्रतिनिधि प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य जिला पंचायत सदस्य एवम बुद्धिजीवी गणों की एक बैठक थानाध्यक्ष मुजरिया सुरेंद्र सिंह ने पीस कमेटी की बैठक शांति व्यवस्था बनाये रखने को आयोजित की इस बैठक मे थानाध्यक्ष ने क़ुरबानी से सम्बंधित सभी निर्देश देकर शासन की दिशानिर्देशों का उल्लंघ्न न करने पर जोर दिया पुलिस की व्यवस्था चाकचोबंद रहेगी किसी को कोई भी समस्या आती है तो वह शिकायत कर्ता शिकायत कर सकता है सभी जनप्रतिनिधियों को आगामी ईद उल अजहा /ईद उल जुहा के त्यौहार को शांति ढंग से मनाने पर जोर दिया इस बैठक मे उप निरीक्षक गण विकास पुनिया, अनिल कुमार सिंह, ओमप्रकाश यादव, बलबीरसिंह आदि सहित आरक्षी गण शोभित, कादिर खान, पंकज, गोविन्द, आदि तथा प्रधान बच्चन, बब्बन, ओमपाल अजीम, अखिलेश आदि सहित तमाम लोग उपस्थिति रहे


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, तीन घंटे में अपहृता बरामद, बाल अपचारी गिरफ्तार

Spread the loveबदायूं। अलापुर थाना पुलिस ने अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए …