Breaking News

आंधी में फिर टूटी लाइन, 10 घंटे ठप रही बिल्सी की आपूर्ति

Spread the love

आंधी में फिर टूटी लाइन, 10 घंटे ठप रही बिल्सी की आपूर्ति

बिल्सी। शनिवार की रात आई आंधी के चलते उझानी से आ रही मुख्य लाइन में फिर फाल्ट आ गया। जिसकी वजह से नगर क्षेत्र की सप्लाई पांच घंटे रात में और पांच घंटे दिन में आपूर्ति बाधित रही। पेड़ों के बीच लाइन को दुरुस्त करने के लिए स्थानीय विद्युत केंद्र के अवर अभियंता दिनेश कुमार सिंह की देखरेख में कर्मचारी लाइन को रविवार की दोपहर एक बजे तक लग रहे। तब कहीं जाकर फाल्ट दूर कर आपूर्ति को सुचारु किया गया। इस दौरान लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बताते है कि उझानी-बिल्सी के मध्य कई स्थानों पर पेड़ों के बीच होकर गुजर रही है। जो मामूली हवा और आंधी में पेड़ों से टकरा कर लाइन टूट जाती है। जिससे फाल्ट होते ही लाइन ब्रेकडाउन में चली जाती है। जिससे आए दिन नगर क्षेत्र की आपूर्ति बाधित हो जाती है। पिछले कुछ दिनों में कई बार आंधी आ चुकी है जिसकी वजह से उझानी से आ रही मुख्य लाइन टूट गई। शनिवार की रात भी आंधी आने के बाद सप्लाई ठप हो गई। देर रात किसी अन्य फीडर से लाइन को जोड़कर नगर को पांच घंटे बिजली आपूर्ति दी गई और सुबह होते ही कर्मचारी लाइन के फाल्ट को दूर करने के लिए निकल पड़े। दोपहर एक बजे मुख्य लाइन की खराबी को दूर कर सप्लाई को सुचारु कर दिया गया। तब कहीं जाकर लोगों को राहत की सांस मिली।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस परीक्षा के अभ्यार्थियों की सुविधा

Spread the loveबरेली 7 जून, 2026ः पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा उत्तर प्रदेश …

error: Content is protected !!