Breaking News

बिल्सी में माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश नवमी उत्सव

Spread the love

बिल्सी में माहेश्वरी समाज ने मनाया महेश नवमी उत्सव

बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित महेश बाल इंटर कालेज में बुधवार को माहेश्वरी समाज के तत्वावधान में महेश नवमी उत्सव मनाया गया। यहां प‍डित कमलकांत शर्मा ने भगवान शिव की आराधना के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। भाजपा के वरिष्ठ नेता विवेक राठी ने बताया कि महेश नवमी का पर्व भगवान शिव को समर्पित एक महत्वपूर्ण हिंदू त्योहार है, जो ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है।उन्होनें बताया कि महेश नवमी के दिन भगवान शिव की पूजा करने से आध्यात्मिक लाभ प्राप्त होता है और जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है। यह पर्व एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक त्योहार है, जो हिंदू समुदाय के लोगों को एकजुट करता है और उनकी धार्मिक भावनाओं को मजबूत करता है। यहां मौजूद समाज के लोगों ने भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक कर जल, दूध, और अन्य पवित्र पदार्थों का उपयोग किया। बाद में भगवान शिव की आरती कर प्रसाद वितरित किया गया। इस मौके पर मुकुल मालपाणी, नीलकमल माहेश्वरी, राकेश माहेश्वरी, कपिल मालपाणी, आदित्य माहेश्वरी, प्रखर माहेश्वरी, संजय सोमानी आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!