Breaking News

बेटी के जन्मदिन पर होगा चौथा रक्तदान शिविर, वरिष्ठ पत्रकार की पहल समाज के लिए बनेगी मिसाल

Spread the love

बेटी के जन्मदिन पर होगा चौथा रक्तदान शिविर, वरिष्ठ पत्रकार की पहल समाज के लिए बनेगी मिसाल

बदायूं। समाज के लिए हमेशा सकारात्मक सोच और सेवा भावना का संदेश देते हुए वरिष्ठ पत्रकार एवं उद्योगपति लवकेश कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी मिशिका गुप्ता के चतुर्थ जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक चौथे रक्तदान शिविर आयोजित करने की अनोखी और प्रेरणादायक पहल की है।

यह रक्तदान शिविर कल 5 जून, गुरुवार को सुबह 10 बजे से बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर, मिशन इंग्लिश स्कूल के सामने, संतोष सिंह तिराहा, अलापुर रोड, बदायूं में आयोजित किया जाएगा।

इस आयोजन में जिलाधिकारी अवनीश राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह, नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य व्यक्तियों के मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है।

यह अनूठी पहल समाज में एक मिसाल के रूप में देखी जा रही है, जो बताती है कि जन्मदिन जैसे निजी अवसरों को भी जनसेवा और रक्तदान जैसे पुण्य कार्यों से जोड़ा जा सकता है।लवकेश गुप्ता की यह सोच निस्संदेह अन्य लोगों को भी संवेदनशील और रचनात्मक तरीके से उत्सव मनाने के लिए प्रेरित करेगी।बदायूंवासियों से आग्रह किया गया है कि जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहता है वे इस पुनीत अवसर पर रक्तदान कर जरूरतमंदों की जिंदगी बचाने में सहभागी बनें। आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवन दे सकता है


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

बालाजी महाराज को चोला चढ़ाकर भक्तों ने की पूजा-अर्चना, प्रसाद वितरित

Spread the love संवाददाता: गोविंद देवल बिल्सी (बदायूं)। नगर के तहसील मोड़ स्थित शिव शक्ति …

error: Content is protected !!