Breaking News

पैर फिसलने से छत से गिरी वृद्धा, मौके पर हुई मौत

Spread the love

पैर फिसलने से छत से गिरी वृद्धा, मौके पर हुई मौत

बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी में बुधवार की सुबह तड़के छत से गिरकर वृध्दा की मौत हो गई। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गांव नाई पिंडरी निवासी देवकी (80) पत्नी चेतराम रोजाना की तरह मंगलवार की रात भी अपने घर की छत पर सो रही थी। सुबह के करीब साढ़े चार बजे देवकी उठ कर छत से नीचे की ओर आ रही थी। तभी उनका पैर अचानक से फिसल गया। जिसके बाद वह छत से पक्की सड़क पर आकर गिर गई। उनके गिरने की खबर सुनकर आसपास के तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। देवकी के सिर में गंभीर चोट लगने से उन्होनें मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मेरा युवा भारत की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

Spread the loveमाय भारत पोर्टल पर अधिक से अधिक युवाओं को जोड़ने की पहल बदायूं: …

error: Content is protected !!