Breaking News

फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

Spread the love

*फ्यूचर लीडर्स स्कूल में पौधा रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

*शुभ अवसरों पर उपहार के रूप में भेंट करें पौधे*

पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम लेते हुए बिल्सी स्थित फ्यूचर लीडर्स स्कूल ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अपने परिसर में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस पौधारोपण अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को दर्शाने और, पर्यावरण को बेहतर बनाने और युवा पीढ़ियों के बीच जागरूकता बढ़ाना था। पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाने के अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर वी.पी. सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि हम छोटी-छोटी बातों से पेड़ लगाने का बहाना ढूंढ सकते हैं। वृक्षों को ना ही काटें और ना ही काटने दें, अपने और अपने परिवारजन के जन्मदिन पर एक पौधा अवश्य लगाएं या भेंट स्वरूप प्रदान करें, कोई भी शुभ कार्य करने से पहले एक पौधा रोपित करें और कहा कि यह अभियान फ्यूचर लीडर्स स्कूल द्वारा लगातार चलता रहेगा।
विद्यालय के एमडी राहुल कुमार सिंह ने कहा कि आज विद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाने का यही उद्देश्य है कि हम सभी धरती को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे और अपने जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाएंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह ने सभी शिक्षकों से अनुरोध किया कि अत्याधिक मात्रा में पौधारोपण करें और प्रकृति को संतुलित बनाए रखने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्ट वी.पी. सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह, एकेडमिक हेड सी.के. शर्मा, जूनियर कॉर्डिनेटर परमेंद्र सिंह, प्राइमरी कॉर्डिनेटर केशव शर्मा के साथ समस्त स्टाफ ने पर्यावरण संरक्षण और स्थिति की दिशा में इस महत्वपूर्ण कदम की सराहना की।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक जीत दर्ज की।

Spread the loveक्रिकेट ब्रेकिंग… टी-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में भारत ने शानदार प्रदर्शन …

error: Content is protected !!