Breaking News

आइए हम मिलकर पर्यावरण को बचाने, एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ विश्व बनाने में अपना योगदान दें- अनुज वार्ष्णेय

Spread the love

स्कूल प्रांगण में पौधरोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
बिल्सी: आज दिन गुरूवार को नगर के बाबा इंटरनेशनल स्कूल में विश्व पर्यावरण दिवस के अन्तर्गत पौधारोपण किया गया । संजीव कुमार पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी, विद्यालय डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी, प्रशासक अमित माहेश्वरी तथा स्टाफ ने जामुन, तुलसी, नीम, अनार, करोंदा, एलोवेरा, कनेर, गुलाब, मिर्च, खजूर सहित अनेको प्रकार के पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया ।
विद्यार्थियों ने भी वर्चुअल माध्यम से पर्यावरण से सम्बन्धित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया जिसमे प्लास्टिक के उपयोग को कम करना,पेड़ लगाना, ऊर्जा की बचत करना , पर्यावरण संरक्षण पर पोस्टर, निबंध लेखन और चर्चा से सम्बंधित वीडियो बनाना आदि शामिल था |
पुलिस क्षेत्राधिकारी बिल्सी संजीव कुमार ने कहा कि “हमें अपने पर्यावरण की रक्षा करनी चाहिए, क्योंकि यह हमारे भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है। हमें प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने के लिए काम करना चाहिए और पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता फैलानी चाहिए।”
विद्यालय के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर दिया और लोगों से आग्रह किया कि वे अपने दैनिक जीवन में पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को अपनाएं। आइए हम मिलकर पर्यावरण को बचाने, एक हरित, स्वच्छ और स्वस्थ विश्व बनाने में अपना योगदान दें
विद्यालय की प्रधानाचार्य रूपा माहेश्वरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें अपने पर्यावरण के प्रति जागरूक होने और इसकी रक्षा करने का अवसर प्रदान करता है | हमारा उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण सरंक्षण के महत्व के बारे में शिक्षित करना है और उन्हें इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरित करना है |
इस अवसर पर विद्यालय प्रशासक अमित माहेश्वरी , सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

उझानी व बिनावर थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में की कार्रवाई

Spread the loveबदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में …

error: Content is protected !!