Breaking News

राजकीय महाविद्यालय में 7 जून को होने वाली मौखिकी परीक्षाएं बकरीद अवकाश के कारण स्थगित। नए तिथियों की हुई घोषणा*

Spread the love

*राजकीय महाविद्यालय में 7 जून को होने वाली मौखिकी परीक्षाएं बकरीद अवकाश के कारण स्थगित। नए तिथियों की हुई घोषणा*

राजकीय महाविद्यालय आवास विकास बदायूं में 7 जून को संपन्न होने वाली बीए षष्ठम सेमेस्टर राजनीति विज्ञान एवं इतिहास तथा बीए चतुर्थ सेमेस्टर समाजशास्त्र की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं।
विश्वविद्यालय द्वारा बकरीद पर्व पर अवकाश घोषित कर समस्त लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिए जाने के कारण महाविद्यालय प्रशासन ने भी निर्णय लिया है कि बकरीद पर्व पर महाविद्यालय पूर्णतया बंद रहेगा।
महाविद्यालय प्रशासन ने मौखिकी एवं प्रयोगात्मक परीक्षाओं की नई तिथि भी घोषित कर दी है। बीए छठे सेमेस्टर इतिहास विषय की परीक्षा 8 जून रविवार को प्रातः 11:00 बजे से होगी। बीए चतुर्थ सेमेस्टर समाजशास्त्र की परीक्षा 9 जून सोमवार को प्रातः 11:00 से होगी। वहीं बीएससी तीनों सेमेस्टर की जंतु विज्ञान की परीक्षा भी 9 जून को होगी।
11 जून को बीए छठे सेमेस्टर की राजनीति विज्ञान का वायवा एवं बीएससी तीनों सेमेस्टर के वनस्पति विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। यह सूचना देते हुए मीडिया प्रभारी डॉ राकेश कुमार जायसवाल ने बताया है कि सम्बंधित विषय के परीक्षार्थियों को विषयवार निर्धारित तिथि को पूर्वाहन 10 बजे राजकीय महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। अनुपस्थित परीक्षार्थी अपने अवांछनीय परीक्षा परिणाम के लिए स्वयं जिम्मेदार होंगे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

मदर एथीना स्कूल में ‘कहानी वाचन’ एवं ‘अंग्रेजी भाषण’ प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन

Spread the loveबदायूं। मदर एथीना स्कूल में बच्चों की प्रतिभा और कला को निखारने के …

error: Content is protected !!