Breaking News

पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह एवं नेशनल स्टूडेंट्स एनवायरमेंट कंपटीशन का आयोजन

Spread the love

बिल्सी:-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर के तहसील रोड स्थित नारायण ग्रीन हाउस में अरिहंत वृक्षारोपण समिति के तत्वावधान में पर्यावरण मित्र सम्मान समारोह एवं नेशनल स्टूडेंट्स एनवायरमेंट कंपटीशन का आयोजन समिति के बैनर तले किया गया जिसमें 50 से अधिक स्कूली छात्र-छात्राओं ने हिस्सा जिसमे लक्ष्य शर्मा ने प्रथम ,राम माधव तिवारी ने द्वितीय व नव्या गुप्ता ,स्वस्ति जैन,पूजा शाक्य ने क्रमशः तृतीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माँ पूर्णागिरि प्रोपर्टी ग्रुप के दीपक चौहान,अमित वार्ष्णेय,नीलकमल माहेश्वरी, राहुल वार्ष्णेय व विशिष्ट अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार व विश्व प्रताप सिंह व मृगांक जैन व भाजपा नेता विवेक राठी रहे कार्यक्रम का शुभारंभ पीपल ,नीम व बरगद के पौधे लगाकर किया गया इसके पश्चात माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रवजलित कर किया गया इसके बाद पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में विशेष योगदान देने वाले युवाओं जिसमें सचिन असावा,अनुज शर्मा,अवधेश पारासर,प्रदीप शर्मा, अमन गुप्ता,अभिषेक माहेश्वरी,गीता रानी,उमा शर्मा,तबस्सुम आदि को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया एवं विभिन्न प्रतियोगिताओ में भाग लेने वाले छात्र छात्राओं को मेडल व शील्ड देकर सम्मानित किया गया ।कार्यक्रम में क्षेत्र के समस्त मीडिया बंधुओ रविन्द्र कुमार रवि,संजीव राणा,अतुल वार्ष्णेय,ललित वार्ष्णेय,नईम अववासी ,गोविंद देवल ,सूरज पाल,विवेक चौहान,योगेश पुरी,जे पी ओझा, प्रखर माहेश्वरी, गोपाल परासर,देव ठाकुर ,यतींद्र माहेश्वरी आदि को भी प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया इस मौके पर समिति के संस्थापक ट्री मैन प्रशान्त जैन ने सभी को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई व प्रत्येक वर्ष कम से कम 2 पेड़ लगाने की अपील की ,सीओ संजीव कुमार ने कहा कि जब हम चारों ओर देखते हैं, तो प्रदूषण, प्लास्टिक और पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के संकेत दिखाई देते हैं। यदि हम अब कदम नहीं उठाते, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हवा, पानी और हरे-भरे स्थानों की कमी हो सकती है। लेकिन हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। अगर हम छोटे बदलाव करना शुरू करें, तो हम पृथ्वी को बचा सकते हैं।इस मौके पर संस्था के संरक्षक विष्णु असावा ,मृगांक जैन,जिलाध्यक्ष डॉ श्री कृष्ण गुप्ता,देव ठाकुर,अनुज वार्ष्णेय,पीयूष वार्ष्णेय,डॉ नीरज अग्निहोत्री,रमेश बाबू शर्मा,नरेंद्र गरल ,ओजस्वी जौहरी, संदीप मिश्रा,लव कुमार वार्ष्णेय,वंश गिरी आदि लोग मौजूद रहे ।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विश्व पर्यावरण दिवस-2026 अभियान के अंतर्गत जल एवं ऊर्जा संरक्षण पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Spread the loveबरेली, 1 जून 2026ः रेलवे बोर्ड के निर्देशानुसार एवं मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर …

error: Content is protected !!