Breaking News

पर्यावरण दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने वृक्षारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प

Spread the love

*पर्यावरण दिवस पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने वृक्षारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प*

आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में पर्यावरण दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना एवं वनस्पति विज्ञान विभाग के द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा पौधों को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया गया।
एनएसएस के वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के प्रति शपथ दिलाई। एनएसएस द्वितीय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ संजय कुमार ने छात्र छात्राओं को पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया।
वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ सरिता यादव ने आगामी जुलाई माह में छात्र छात्राओं को अलग-अलग गांवों में वृहद वृक्षारोपण करने के लिए कार्य योजना तैयार कराई। एनएसएस के स्वयंसेवियों ने पौधों का रोपण कर उन्हें संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर डॉ राकेश कुमार जायसवाल, वीरबाहादुर,अंजलि अग्रवाल,अनुकृति, प्रिया शर्मा, रचना, अर्पित कुमार, संजय, भानु प्रताप, आदित्य मौर्य, गौरव पाली आदि उपस्थित थे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी के वार्षिक खेल समारोह में मेडल वितरण कर बच्चों को किया सम्मानित

Spread the love बिल्सी। व्यापारी नेता चंद्रसेन महेश्वरी ने फ्यूचर लीडर्स स्कूल, बिल्सी में आयोजित …

error: Content is protected !!