Breaking News

छात्र-छात्रा से अपने घर पर भी पौधा लगाने को प्रेरित किया

Spread the love

बिसौली। एक पेड़ मां के नाम के अंतर्गत संविलियन विद्यालय हर्रायपुर के छात्र सुमित रजत विवेक सचिन ललित यादव और रचित ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव व सृजन यादव के साथ पौधारोपण किया। तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विश्व पर्यावरण दिवस की महत्ता बताते हुए विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय बताया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण स्वच्छता पर एक लघु नाटक भी प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने आए हुए अतिथियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं से परिचित कराया।नायब तहसीलदार गिरिजा शंकर यादव ने पौधारोपण का महत्व बताते हुए प्रत्येक छात्र-छात्रा से अपने घर पर भी पौधा लगाने को प्रेरित किया।नायाब तहसीलदार सृजन यादव ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को आदर्श बताते हुए विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए कंपटीशन की तैयारी हेतु स्टाफ द्वारा जो प्रयास किए जाते हैं उनको बहुत अच्छा बताया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान धर्मपाल, कुंवर सेन, विद्यालय की सहायक अध्यापिका चित्रा, हेमलता, राजेंद्र सिंह, अजय पाल एसएमसी सदस्य हिरदेश बाबू, सरदार सिंह, दिनेश यादव, किशोरी लाल, भाग्य सिंह के साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विधवा पेंशनधारक महिलाएं प्राथमिकता से बनवाएं फैमिली आईडी, जल्द कार्यालय में करें जमा

Spread the loveबदायूं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार ने जनपद की निराश्रित महिला पेंशन (विधवा …

error: Content is protected !!