Breaking News

समाजवादी पार्टी के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की मासिक बैठक

Spread the love

बिसौली। समाजवादी पार्टी के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी व बूथ अध्यक्षों की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष वाजिद खान ने की। जिसमें संगठन के पदाधिकारियो को सक्रियता और जमीनी स्तर पर पहुंच बढ़ाने के लिए कहा गया।
नगर की ब्रह्मकुंज धर्मशाला में आयोजित बैठक में सपा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सपा जिला अध्यक्ष आशीष यादव ने सभी साथियों को अपने बूथ को मजबूत करने का निर्देश दिया। साथ ही उनसे घर-घर जाकर सपा की नीतियां बताने की अपील की। श्री यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर काम करने की सलाह दी। विधानसभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव ने वोटर लिस्ट के सत्यापन पर विशेष जोर दिया और कहा कि कार्यकर्ता के बूथ पर एक भी वोट छूटना नहीं चाहिए। राहुल यादव भीष्म ने कहा कि आज रोजगार के लिए युवा भटक रहा है, जनता भाजपा से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की निष्ठा से 2027 में अखिलेश यादव फिर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख खजाना देवी, काजी शाहनवाज खान, चंद्रभान जाटव, डा. आस मो., सोमेश प्रताप, राजीव यादव, रूपा यादव, मोहित यादव, रोहिताश मीणा, रामबाबू, रामखिलाड़ी, विनोद यादव, नेमपाल यादव आदि मौजूद रहे।


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

विकास कार्यों की सौगात, विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने किया लोकार्पण व वृक्षारोपण

Spread the loveकलेक्ट्रेट में आधुनिक शौचालय का उद्घाटन, मलिकपुर में सीसी सड़क जनता को समर्पित …

error: Content is protected !!