Breaking News

कछला गंगा मे ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर उमड़ा श्रृद्धालुओं का सैलाव, लगाई आस्था की डुबकी

Spread the love

कछला गंगा मे ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर उमड़ा श्रृद्धालुओं का सैलाव, लगाई आस्था की डुबकी

कछला । गुरुवार को थाना उझानी क्षेत्र के कछला में स्थित मां भागीरथी गंगा तट पर लाखो श्रृद्धालुओं ने पहुंचकर ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर पतित पावनी मां गंगा में हर – हर गंगे के उदघोष के साथ आस्था की डुबकी लगाई ।गंगा स्नान के लिए श्रृद्धालु ब्रह्ममुहूर्त में ही अपने निजी वाहन ट्रैक्टर ट्रॉली, टैम्पो, कार, मोटर साइकिलो से गंगा तट पर पहुंचे । गंगा तट पहुंचकर श्रृद्धालुओं ने मां गंगा को नमन वंदन करने के साथ ही गंगा स्नान किया और लोक मंगल कामना की । राजस्थान, जयपुर, आगरा, मथुरा, कासगंज, बदायूँ, बरेली समेत आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रृद्धालुओं ने गंगा घाट पर पहुंचकर गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा अर्चना कर दान पुण्य किया । ज्येष्ठ दशहरा पर्व पर गंगा घाट पर गंगा स्नान का अधिक महत्तव होता है। गंगा स्नान को आए श्रृद्धालुओं ने गरीब,असहाय लोगों को दान दक्षिणा दी । मां गंगा की निर्मल धारा में दीप प्रज्जवलित कर प्रवाहित किये और लोक मंगल की कामना की । वहीं गंगा घाट पर लगे मीना बीजार से बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की । वहीं सुरक्षा की दृष्टि से उझानी प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक मय पुलिस फोर्स के मौजूद रहे । वहीं पीएसी, ट्रैफिक पुलिस व गंगा घाट पर बड़ी संख्या में गोताखोर मौजूद रहे । कछला से ज्योति कश्यप की रिपोर्ट


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!