Breaking News

आशीष पांडे का गुरुवार को नगर आगमन पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया

Spread the love

सहसवान: भारतीय किसान यूनियन (स्वराज) के प्रदेश अध्यक्ष आशीष पांडे का गुरुवार को नगर आगमन पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने शहबाजपुर चौराहे पर प्रदेश अध्यक्ष को रोक कर बैंड बाजों के साथ फूलमालाओं से लाद दिया। इसके बाद वह अपनी गाड़ियों के काफिले के साथ गांव नवाबगंज के लिए रवाना हुए। यहां उनका रास्ते में रोक-रोक किसानों ने जोरदार स्वागत किया। नवाबगंज पहुंचने के बाद वहां उनके जलपान की व्यवस्था की गई। इस मौके पर सौरभ गुप्ता, मोहित यादव, शिव यादव, डॉ फहीम, सनीफ खान, लताफत हुसैन, सद्दाम, भूरे, असलम, शाहरुख खान, सोहिल, हसरत खान आदि मौजूद रहे।
संवाददाता डाo राशिद अली खान सहसवान बदायूं


Spread the love

About Govind Deval

Check Also

डीआईजी ने की कानून-व्यवस्था और पुलिस भर्ती परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा

Spread the loveकछला गंगा घाट का निरीक्षण, पुलिस लाइन में किया वृक्षारोपण और बिनावर थाने …

error: Content is protected !!